
अक्सर लोगों की शिकायत होती है, उन्हें डेली जितना लिक्विड लेना चाहिए, वे उतना नहीं ले पाते। वैसे, इसके लिए चे कई एक्सक्यूज देते हैं। मसलन, ऑफिस में उन्हें बार-बार सीट से उठना पसंद नहीं है या बिजी शेड्यूल के कारण वे कुछ पीना ही भूल जाते हैं।
खैर, आपको बता दें कि हमारी बॉडी में 50 से 60 पर्सेंट हिस्सा पानी है। ऐसे में बॉडी में पानी की वह मात्रा बनाए रखने के लिए हमें रोजाना 6 से 8 गिलास पानी पीना जरूरी होता है। अगर आप रोजाना 8 गिलास पानी नहीं पी पा रहे हैं, तो कुछ और चीजें भी ले सकते हैं।
लिक्विड में वैरायटी
पानी
अगर आपको ठंडा पानी पीने से डाइजेस्टिव प्रॉब्लम होती है, तो आप हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि डायरेक्ट सप्लाई का पानी ना पीएं। दरअसल, यह साफ नहीं होता और इससे बीमार पड़ने के चांसेज रहते हैं। बेहतर होगा आप वॉटर प्यूरिफायर लगवा लें पानी उबाल कर पीएं। अगर आपको पानी का टेस्ट पसंद नहीं है, तो आप पानी में नीबू या ऑरेंज का रस डालकर पीएं।
हर्बल टी
लोगों के बीच हर्बल टी बेहद पॉपुलर हो चुकी है। आप कैफीन फ्री हर्बल टी ले सकते हैं। इसमें पेपरमिंट व कैमोमाइल होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करता है और ब्लॉटिंग जैसी समस्या को बढ़ने नहीं देता है। आप चाहें, तो ग्रीन टी भी ले सकते हैं। यह भी एक अच्छा लिक्विड है।
वेजिटेबल जूस
वेजिटेबल जूस एक अच्छा ऑप्शन है, जो आपकी रोजाना की वेजिटेबल व फ्लुइड की कमी को पूरा करता है। आप जूस में कैन जूस व वेजिटेबल कॉकटेल ना लें, क्योंकि इनमें नमक ज्यादा होता है। आप अजवाइन, वीटग्रास, खीरा, सौंफ वगैरह को मिक्स करके जूस ले सकते हैं। आपको हरी सब्जियां पसंद नहीं हैं, तो आप सब्जियों का जूस भी घर पर बना सकते हैं। दरअसल, वेजिटेबल जूल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें आपको उपयुक्त मात्रा में पोषण व मिनरल्स मिल जाएंगे।
स्मूदीज
स्मूदीज फ्रेश बेरी का कॉम्बिनेशन है। आप इसे प्रोटीन पाउडर, ग्रीन पाउडर, सोया या राइज मिल्क व फ्लैक्स ऑयल डालकर बना सकते हैं। अगर आप दिन की शुरुआत स्मूदीज से करते हैं, तो पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे।
फ्रूट जूस
कहा जाता है कि फ्रूट जूस की बजाय फल खाने चाहिए। दरअसल, फ्रूट जूस में शुगर ज्यादा होती है और यह हमारे ब्लड में जल्दी घुल जाती है। लेकिन आप फ्रूट जूस ले रहे हैं, तो उसमें पानी मिलाकर पीएं। एक कप जूस में वन थर्ड पानी मिला सकते हैं।
डीकैफिनेटिड कॉफी
कॉफी में से कैफीन निकालने के बाद डीकैफ कॉफी बनती हैं। आप इसमें टेबल क्रीम या दूध भी मिला सकते हैं। इसके अलावा, शुगर, हनी या आर्टिफिशल स्वीटनर वगैरह भी डालकर बना सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें